62वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : आशा किरण बारला ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

62वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : आशा किरण बारला ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

11 से 15 अक्टूबर तक बेंगलुरु में आयोजित 62वीं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को फ्लोरेंस बारला ने 4×400M इवेंट के प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं फ्लोरेंस की बहन आशा किरण बारला ने (आज) शनिवार को 800M इवेंट के प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। बताते चले की आशा इस इवेंट कैटेगरी में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है, और सीनियर कैटेगरी में आशा की यह पहली मेडल है। झारखंड की आशा किरण बारला बोकारो स्थित भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की प्रशिक्षु है। आशा की इस उपलब्धि पर कोच आशु भाटिया और भाटिया एथलेटिक्स अकादेमी के प्रशिक्षुओं ने खुशी जाहिर की है और उन्हें बधाई दी है।

देखें परिणाम…