62वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : फ्लोरेंस बारला ने जीता गोल्ड मेडल

62वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : फ्लोरेंस बारला ने जीता गोल्ड मेडल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

11 से 15 अक्टूबर 2023 तक बेंगलुरु में आयोजित 62वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फ्लोरेंस बारला ने 4 × 400M प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। फ्लोरेंस के इस उपलब्धि पर कोच आशु भाटिया और भाटिया एथलेटिक्स अकादेमी के प्रशिक्षुओं ने खुशी जाहिर की है और फ्लोरेंस को बधाई दी है।

वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय एथलिट फ्लोरेंस बारला रेलवे की ओर से खेल रही हैं। फ्लोरेंस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में वाणिज्य एवं टिकिट चेकिंग क्लर्क के पद पर नियुक्त हैं।