झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 : 13 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन और विश्व हॉकी संघ के अध्यक्ष दातो तयैब इकराम करेंगे ट्राफी का अनावरण और मैस्कट का लांचिंग

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 : 13 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन और विश्व हॉकी संघ के अध्यक्ष दातो तयैब इकराम करेंगे ट्राफी का अनावरण और मैस्कट का लांचिंग
रांची

टीम sportsjharkhand.com

27 अक्तूबर से 5 नंवबर 2023 तक झारखंड में पहली बार हो रही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, रांची 2023 के ट्रॉफी का अनावरण और इसके मैस्कट का लांचिंग 13 अक्टूबर को 3:30 बजे न्यू कांफ्रेंस हॉल, प्रोजेक्ट भवन द्वितीय तल्ला, धुर्वा रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तयैब इकराम, झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की, एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह तथा हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण एवं कई गणमान्य अतिथि,खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।

24 जिलों में ट्राफी टूर का आयोजन

13 अक्तूबर को रांची में ट्रॉफी के अनावरण के बाद इस ट्रॉफी को 14 अक्तूबर से 26 अक्तूबर 2023 तक झारखंड के सभी 24 जिलों में ट्रॉफी टूर कराकर, सभी 24 जिला मुख्यालय में प्रदर्शन होगा।

 प्रशासनिक तैयारी

इधर इस चैंपियनशिप को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तमाम तैयारी की जा रही है। खेल विभाग के आला अधिकारियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच बैठकों का दौर भी जारी है।