जय कुमार सिन्हा को जूरी ऑफ अपील की मिली जिम्मेदारी

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य तलवारबाजी संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा को 37वें राष्ट्रीय खेल में जूरी ऑफ अपील के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनके इस उपलब्धि पर झारखंड तलवारबाजी संघ के संयुक्त सचिव राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके खेल के प्रति समर्पण , खेल के विकाश, बेहतरीन प्रशासकीय क्षमता के कारण ही उन्हें तकनीकियों के श्रेष्ठ पद पर योगदान देने के लिए भारतीय तलवारबाजी महासंघ ने इस पद पर नियुक्त किया है।