रांची के रोहित तिग्गा का चयन संतोष ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के संत पॉल हाई स्कूल डे बोर्डिंग फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर की प्रशिक्षु रहे झारखंड के फॉरवर्ड फुटबॉलर रोहित तिग्गा का चयन झारखंड टीम में संतोष ट्रॉफी के लिए किया गया है। गौरतलब हो कि रहित तिग्गा पिछले वर्ष भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। झारखंड टीम गठन के लिए बोकारो में आयोजित चयन सह प्रशिक्षण शिविर से रोहित तिग्गा का चयन किया गया है। लगातार दूसरी बार चयन होने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एस के खलखो समेत अन्य खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी है।