जिला स्तरीय ग्रामीण और स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 : मटका दौड़ में सलोनी कुमारी को प्रथम स्थान, वहीं गुलेल प्रतियोगिता में असीम बने विजेता

जिला स्तरीय ग्रामीण और स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 : मटका दौड़ में सलोनी कुमारी को प्रथम स्थान, वहीं गुलेल प्रतियोगिता में असीम बने विजेता
रांची

टीम sportsjharkhand.com

खेलकूद युवा कार्य निदेशालय के तत्वाधान में जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हुआ।

इस आयोजन में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गेडीदौड़, भारादोड और सेकोर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से कुल डेढ़ सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का लुफ्त उठाने रांची जिला के उप विकास आयुक्त दिनेश यादव, राजकुमार खाखा उपनिदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण, पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो, पद्मश्री दीपिका कुमारी, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार सिंह, रांची जिला के डे बोर्डिंग प्रशिक्षक पंहुचे।

इस आयोजन में विजेता खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

मटका दौड़

प्रथम स्थान – सलोनी कुमारी
द्वितीय स्थान -कविता कुमारी
तृतीय स्थान- कमालिका कुमारी

तीरंदाजी बालक

1 करण पातर
2 राजेश उरांव
3 रोशन राज खाखा

बालिका वर्ग

1 मेघा तिर्की
2 अंजू
3 रानी कुमारी

गुलेल प्रतियोगिता

1 असीम आईन्द
2 करम मुंडा
3 तपन रावत

गेड़ी दौड़ –
1 इग्नू उराव
2 असीम
3 जितेंद्र राम बेड़िया