नीदरलैंड में आयोजित हॉकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय U-17 टीम की घोषणा, टीम में झारखंड के महिला वर्ग में तीन और पुरुष वर्ग में दो खिलाड़ी चयनित

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
नीदरलैंड में आयोजित हॉकी चैंपियनशिप के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय सबजूनियर U17 टीम की घोषणा की है। अंडर 17 पुरुष वर्ग में झारखंड के घुरण लोहरा और रोहित तिर्की तथा महिला वर्ग में स्वीटी डुंगडुंग, पार्वती टोपनो और रजनी केरकेट्टा का नाम शामिल है।

हॉकी इंडिया के द्वारा यह पहला अवसर है जब भारत की कोई सबजूनियर टीम विदेशी दौरे पर जा रही है।

