दो दिवसीय झारखंड बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता के विजेता लेंगे 37वीं राष्ट्रीय खेल में हिस्सा

दो दिवसीय झारखंड बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता के विजेता लेंगे 37वीं राष्ट्रीय खेल में हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन से पंजीकृत रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची के प्रांगण में दो दिवसीय सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य मलखंब टीम का चयन किया गया है। जो 26 से 28 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेल के अन्तर्गत मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का नेतृत्व करेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है…

सीनियर बालक वर्ग

1. सन्नी कुमार 2. निखिल कुमार 3. रोहण कुमार

सांत्वना पुरस्कार
आर्यन महतो

जूनियर बालक वर्ग

1. शिवा कुमार 2. अभिषेक उरांव 3. रोहित कुमार

सांत्वना पुरस्कार
शुभम कुमार

सब जूनियर बालक वर्ग

1. सत्यवीर कुमार दास 2. रणबीर कुमार दास 3. प्रिन्स कुमार

सांत्वना पुरस्कार आकाश कुमार

सीनियर बालिका वर्ग

1. अनुशिखा कुमारी 2. सरिता कुमारी 3.रंजू कुमारी

सांत्वना पुरस्कार
नेहा कुमारी

जूनियर बालिका वर्ग

1. आरुषि कुमारी 2. प्रीति कुमारी 3. साक्षी कुमारी

सांत्वना पुरस्कार

सोनिया हेम्ब्रम

सब जूनियर बालिका वर्ग

1. दिया दत्ता 2. काबेरी कुमारी 3. प्रिया कुमारी

सांत्वना पुरस्कार
अनुराधा कुमारी

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची जिला के सन्नी कुमार एवं बालिका वर्ग में रांची जिला की सरिता कुमारी झारखण्ड चैंपियन बने है।