15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 : दीपक कुमार सिंह के नाम दर्ज हुआ स्टेट रिकॉर्ड, दोनों वर्गों में बना स्टेट चैंपियन

15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 : दीपक कुमार सिंह के नाम दर्ज हुआ स्टेट रिकॉर्ड, दोनों वर्गों में बना स्टेट चैंपियन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

टाटा स्टील एवं पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में 26 से लेकर 28 सितंबर 2023 तक 15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित है। आज (बुधवार) दूसरे दिन कंपाउंड वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें पूरे राज्य से 150 तीरंदाज भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कंपाउंड प्रतिस्पर्धा में दीपक कुमार सिंह ने स्टेट रिकॉर्ड बनाया है। दीपक जूनियर और सीनियर राज्य चैंपियन बना है। गौरतलब है कि सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रांची के प्रशिक्षु दीपक ने 720 अंक में 711 अंक हासिल कर 5 गोल्ड मेडल के साथ नया स्टेट रिकॉर्ड बनाया है।

बुधवार को सभी ग्रुप के कंपाउंड प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी विजेताओं को एथलेटिक्स ओलंपियन आनंद कुमार और SAI के आर्चरी डेवलपमेंट ऑफिसर रुपेश कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।

देखें परिणाम…..