सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 : एनसीसी को 2 गोल से हराकर झारखंड फाइनल में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
नई दिल्ली में आयोजित 62वीं अंडर 17 बालिका वर्ग सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में झारखंड की टीम पहुंची। सेमीफाइनल मुकाबले में एनसीसी को 2-0 गोल से पराजित कर टीम इस चैंपियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया। बताते चले की कल (मंगलवार) को हरियाणा और झारखंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
आज के सेमीफाइनल मैच में अल्का इंदवार और बिनीता होरो ने 1-1 गोल दागे।
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी, कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, खेल निदेशक सुशांत गौरव, उपनिदेशक खेल
राज किशोर खाखा समेत खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों और टीम के कोच बिना केरकेटा, खेल विभाग के पूर्व प्रशिक्षक निर्वतमान खेल शिक्षक सह टीम मैनेजर प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी है।