सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट : त्रिपुरा को 5-0 से रौंद सेमीफाइनल में झारखंड

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सुब्रतो मुखर्जी सोसायटी की ओर से 19 से 26 सितंबर तक नई दिल्ली में 62वां अंडर 17 बालिका वर्ग सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित है। इस टूर्नामेंट में संत पैट्रिक विद्यालय गुमला, झारखंड टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम तमाम मैच जीतते हुए सेमीफानल में पंहुची है।
सेमीफाइनल में झारखंड
बता दें की शुक्रवार को झारखंड ने अपने तीसरे लीग मैच में केरल को 7-0 से हराकर अपने ग्रुप एफ में टॉप पर रहते हुए क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था, आज खेले गए क्वार्टर फाइनल के मैच में झारखंड ने त्रिपुरा को 5-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्का कर लिया है। आज के मैच में अल्फा कंडूलना 2, रेशमी मिंज 1 और रिया वर्मा ने 2 गोल दागे।
अब तक 4 मैचों में झारखण्ड ने 44 गोल दागे
इससे पहले झारखंड ने दिल्ली को 23-0 , गुजरात को 9-1 और केरल को 7-0 से हराकर यहां तक का सफर तय किया। अब तक 4 मैचों में झारखण्ड ने 44 गोल दागे।

इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी, कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, खेल निदेशक सुशांत गौरव, उपनिदेशक खेल
राज किशोर खाखा समेत खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों और टीम के कोच बिना केरकेटा, खेल विभाग के पूर्व प्रशिक्षक निर्वतमान खेल शिक्षक सह टीम मैनेजर प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी है।