कुश्ती इवेंट से राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता की होगी शुरुआत

कुश्ती इवेंट से राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता की होगी शुरुआत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023 की शुरुआत रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेल गांव में कुश्ती इवेंट के साथ 19 सितंबर को होगा। जिसके बाद विभीन्न खेलो का अयोजन होगा।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 बजे के रवि कुमार (सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड), किरण कुमारी पासी, परियोजना (निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्), भोला नाथ सिंह मधुकांत पाठक एवं मुकुल टोप्पो करेंगे।

प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में राज्य के सभी जिले की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के उपरांत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी, जिसके बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली खेल (SGFI) में भाग लेंगे।