सब जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बनकर लौटी झारखंड बालिका टीम, खेल निदेशक ने किया स्वागत

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन
द्वारा अमृतसर, पंजाब में 3 से 13 सितंबर तक आयोजित सब जुनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल को 7-1 से पराजित कर झारखंड की बालिका टीम सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीत कर रांची लौटी। रांची रेलवे स्टेशन पर खेल विभाग के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मौके पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, ने सभी विजेता खिलाड़ियों को एक-एक फुटबॉल देकर एवं फूल माल पहनाकर उनका स्वागत किया।