झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद बने फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जन सूचना पदाधिकारी

झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद बने फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जन सूचना पदाधिकारी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का जन सूचना पदाधिकारी बनाया गया है। देश भर से आने वाले सभी तरह की आरटीआई (RTI) यानी सूचना के अधिकार के तहत मांगे जाने वाली जानकारी को अर्चित फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से उपलब्ध कराए जाएंगे। पता हो कि अर्चित आनंद अभी फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य भी हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन के जयकुमार सिन्हा, संजेश मोहन समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।