सीसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आगाज : कैरम में मगध संघमित्रा की टीम ने जीता विजेता का खिताब

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन आज (मंगलवार) को अरगडा क्षेत्र से प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि रश्मी दयाल, महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं औद्योगिक सम्बन्ध) झंडोत्तोलन किया और उनका स्वागत महाप्रबंधक, अरगडा क्षेत्र, सुधांशु कुमार पांडे ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत कंपनी के कॉरपोरेट गीत से हुई। इस प्रतियोगिता में सीसीएल मुख्यालय समेत कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन में सीसीएल मुख्यालय के प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन सहित अरगडा क्षेत्र के एस एन पांडे राजीव कुमार सिंह, गोपाल उराव, मनीष कुमार अबष्ठ संतोष चंद्रवेश, रजत जयसवाल, अमरेंद्र कुमार एस एन तिवारी समेत अन्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में जेसीएससी राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित थे।
कैरम प्रतियोगिता परिणाम
कैरम प्रतियोगिता के टीम चैम्पियनशिप में मगध संघमित्रा एवं सीसीएल मुख्यालय की टीम फाइनल में पहुंची। चार बोर्ड का गेम हुआ जिसमे दोनों टीमों के बीच का मैच टाई रहा। मुकाबला पांचवे राउंड में गया, जिसमें मगध संघमित्रा की टीम ने जीत हासिल कर विजेता का खिताब जीता।
चेस प्रतियोगिता परिणाम
रोहित – 3 अंक
सन्तानु सरकार -3 अंक
देव कुमार – 3 अंक
विष्णु कुमार महतो – 3
राम बाबु सिंह – 3 अंक
ये प्रतिभागी तीन राउंड खेलने के बाद तीन अंक प्राप्त कर बढ़त बनाए हुए हैं।