17 सितंबर से रांची में खेलो इंडिया महिला लीग एथलेटिक्स 2023 प्रतियोगिता का आयोजन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित खेलो इंडिया महिला लीग (एथलेटिक्स) 2023 का आयोजन 17 सितंबर 2023 को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी महिला खिलाड़ी भाग ले सकती है। एक महिला खिलाड़ी अधिकतम 2 स्पर्धाओं में भाग ले सकती है।
इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। इस प्रतियोगिता में विजेता महिला खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भारतीय खेल प्राधिकरण गेट नंबर 16, मोरहाबादी, रांची में 17 सितम्बर 2023, रविवार को सुबह 8 बजे से किया जाएगा।
इवेंट्स
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट (4 किग्रा), डिस्कस थ्रो (1 किग्रा), भाला फेंक (600 ग्राम)