थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे कराटेकार और उनके कोच, किया गया स्वागत

थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे कराटेकार और उनके कोच, किया गया स्वागत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सम्पन्न थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटे कराटेकारो का रांची में भव्य स्वागत किया गया। बताते चलें कि कांस्य पदक जीतने वाले झारखंड के दो खिलाड़ी एलिसन रुपल खाखा और काजल कुजूर एवं उनके कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा  मंगलवार को रांची पंहुचे है। जहां इनका स्वागत किया गया।