स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी वर्कशॉप का समापन, 170 तकनीकी पदाधिकारी हुए लाभान्वित

स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी वर्कशॉप का समापन, 170 तकनीकी पदाधिकारी हुए लाभान्वित
रांची/जामताड़ा

टीम sportsjharkhand.com

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी अधिकारी वर्कशॉप का आज समापन हुआ।

जामताड़ा गांधी मैदान में झारखंड के सभी ऑफिशल्स को कबड्डी में डैशिंग मेकिंग, ऑफीशियली, सिगनलिंग, अलांग विद मैकेनिज्म ऑफ़ ऑफसीटिंग के बारे में विशेष जानकारी दी गई। उनका डिस्कशन का रूल्स विद डिफरेंट सिचुएशंस एंड क्लीयरिंग डाउट्स के बारे में बताया गया। इसके साथ ही एक लिखित परीक्षा भी लिया गया। जिसमें कबड्डी खेल से संबंधित जितनी भी जानकारी उन्हें बताया गया था उनसे जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया। परीक्षा के रूप में लिया गया। उनके ग्रेड के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। इस वर्कशॉप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच के जगमोहन एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी राना रंजीत के द्वारा वर्कशॉप दिया गया, बता दें कि इस वर्कशॉप में झारखंड राज्य के सभी जिलों के 170 कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।

मौके पर कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, महासचिव, विपिन कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।