सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड ने गोवा को 16-1 से रौंदा

सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड ने गोवा को 16-1 से रौंदा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

अमृतसर में खेले जा रहे सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 -24 में झारखंड के खिलाड़ियों ने पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन दिखाया। झारखंड ने अपने पहले मैच में गोवा को 16-1 से रौंद डाला। पूरे मैच के दौरान झारखंड के खिलाड़ी गोवा के खिलाड़ियों पर हावी रहे। पहले हाफ में अनुष्का कुमारी ने पांच गोल किया, वहीं दूसरे हाफ में दो गोल दागा। मैच में अनुष्का ने 7 गोल किया है। प्रीति कुमारी दो गोल पहले हाफ में और दूसरे हाफ में एक गोल, रीमा कुमारी ने एक गोल, दीपिका कुमारी दो गोल, बिना कुमारी एक गोल, आरती कुमारी महतो ने एक गोल किया है। जबकि आयशा ने भी एक गोल दाग कर टीम को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई।