शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 : रोमांचक मुकाबले में संत जेवियर्स को एलकेटी करमटोली ने 3-2 गोल से हराकर अगले राउंड में किया प्रवेश

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 के दूसरे दिन का पहला मैच एलकेटी करमटोली लोयो और संत जेवियर्स इंटर कॉलेज मांडर के बीच खेला गया। लोयो ने रोमांचक मुकाबले में संत जेवियर्स को ट्राइब्रेकर में 3-2 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं अन्य मैचों में खान ब्रदर्श गोरे, मांडर ने एककफा मुकाबले में स्टेप अप इंस्टीच्यूट जाम टोली रोड, बेड़ो को 4-0, यूनाइटेड एफसी बीजुलिया पंचायत, रातू ने आदर्श युवा विकास क्लब, महुआजाड़ी को 3-2, एसएस कॉलोनी चांदनी चौक इमरोज टीम, टांगरबसली ने खलखो ब्रदर्श कंजिया को 4-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं खान ब्रदर्श गोरे ने 3-0 करमटोली और टांगरबसली ने 4-0 गोल से बीजुलिया पंचायत को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। गोरे व टांगरबसली के बीच का मुकाबला पांच सितंबर को होगा। एमएफए हतिया गोंदा कांके की टीम सेमीफाइल में अपनी जगह बना ली है। तीन सितंबर का पहला मैच डीजे बैंड मुड़मा व सरना नवयुवक संघ गुड़गुड़जाड़ी, मांडर के बीच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के सफल संचालन में आयोजन समिति के अध्यक्ष मो. शकिब (छोटू), पितरुस खलखो, खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, वाजिद खान (गोरे), संदीप कुजूर, मो. रकीब, मो. अबदुल, नंदलाल केवट, मोहन खलखो, झुमनू उरांव, तारुफ उरांव सहित क्षेत्र के कई लोग शामिल है।