स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी वर्कशॉप : दूसरे दिन के सत्र से लाभान्वित हुए पदाधिकारी

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी अधिकारी वर्कशॉप का आज दूसरे दिन कई सेशन आयोजित किये गए। जामताड़ा गांधी मैदान में झारखंड के सभी ऑफिशल्स को खेल के विशेष स्किल के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें विसल बजाने तथा अंक देने साथ ही साथ ऑफिशियल का खड़े होने का तरीका तक बताया गया।
वर्कशॉप में उन्हें मेकैनिज्म का ऑफिस ईटिंग, टाइ ब्रेकिंग रूल्स तथा अन्य विशेष रूल्स के बारे में जानकारी दिया गया। सभी ऑफिशियल को प्रोजेक्टर के जरिये कोच के लिए बिगिनर्स को कैसे प्रशिक्षित करना है ? क्या-क्या दिक्कत आता है ? खेल प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान कैसे बनाना है और उसमें खेल मैदान बनाते समय किन-किन बातों पर ध्यान रखना है ? इन सभी जानकारी तथा खेल के नए नियम की जानकारी दिया गया।