स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी अधिकारी वर्कशॉप का आयोजन : राज्य के 170 तकनीकी पदाधिकारी ले रहे हैं हिस्सा

स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी अधिकारी वर्कशॉप का आयोजन : राज्य के 170 तकनीकी पदाधिकारी ले रहे हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी अधिकारी का वर्कशॉप का आयोजन जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के द्वारा जामताड़ा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। यह वर्कशॉप तीन दिवसीय है, 1 सितंबर 2023 से 3 सितंबर 2023 तक इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल कबड्डी कोच के जगमोहन के द्वारा तीन दिवसीय वर्कशॉप दिया जाएगा। इस वर्कशॉप में झारखंड राज्य के सभी जिलों से 170 कबड्डी के तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहें हैं।

मौके पर कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा,कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के कबड्डी कोच तेज नारायण माधव, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोहित कुमार, अरविंद ओझा, आसिफ, गौरांगौ, रोहित ओझा, राहुल आदि उपस्थित थे।