19वीं एशियन गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन में आयोजित 19वीं एशियन गेम्स, हांगझोऊ के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई है। टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी चयनित किए गए। तीनो ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य है, बैंगलौर में हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टीम की घोषणा की है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने झारखंड के खिलाड़ियों को बधाई दी है।