पद्मश्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता : राजा स्पोर्टिंग बरियातू को 3-2 से पराजित कर सत्यारी टोली रांची बना चैंपियन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
डॉ० रामदयाल मुण्डा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नौवीं पद्मश्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच में सत्यारी टोली रांची की टीम ने अक्रामक खेलते हुए राजा सपोर्टिंग क्लब को 3-2 से पराजित कर इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता– उपविजेता टीम सहित विभिन्न खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया। पुरुस्कार स्वरूप टीमों को ट्राफी कैश अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया है।
फाइनल के परिणाम
विजेता-सत्यारी टोली रांची
उपविजेता-राजा स्पोर्ट्स बरियातू
सेकेंड रनरअप-मामा स्पोर्टिंग रातू और मेकॉन
प्लेयर ऑफ द सीरीज– निशांत केरकेट्टा (सत्यारी टोली रांची)
प्लेयर ऑफ द फाइनल- निशांत केरकेट्टा (सत्यारी टोली रांची)
बेस्ट राइजिंग प्लेयर-नवीन कुजूर (सत्यारी टोली रांची)
बेस्ट गोलकीपर-कार्तिक उरांव (एआर रॉयल नगड़ी)
बेस्ट डिफेंडर- मनीष मुंडरी (राजा स्पोर्ट्स बरियातू)
बेस्ट मिडफील्डर- रोहन मुंडा (मेकॉन)
बेस्ट फारवर्ड- तोहिद अहमद (राजा स्पोर्ट्स बरियातू)
बेस्ट अनुशासित टीम- सत्यारी टोली रांची