IPL की तर्ज पर राज्य में पहली बार रांची प्रीमियर लीग (RPL) का आयोजन, कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

IPL की तर्ज पर राज्य में पहली बार रांची प्रीमियर लीग (RPL) का आयोजन, कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

आईपीएल (IPL) की तर्ज पर झारखंड में पहली बार रांची प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर ACES द्वारा द रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आयोजको की माने तो झारखंड के विभिन्न टेनिस बॉल खिलाड़ियों को इससे एक अच्छा मंच मिलेगा और उनका भविष्य बेहतर होगा।

 

रांची प्रीमियर लीग 29 सितंबर 2023 से 1 अक्टूबर 2023 तक रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में चलेगा। इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ी 6 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो सिर्फ एक सप्ताह के लिए खुला रहेगा, इसके बाद खिलाड़ीयों का 15 सितंबर 2023 तक चयनकर्ताओं द्वारा चयन किया जाएगा। एक ट्रायल होगा और उसके अनुसार उन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। चयन समिति में पूर्व क्रिकेटर वंशीधर सारंगी, एसपी गौतम, प्रमोद सिंह, अमित श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है

A, B और C

A कैटेगरी के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1000 से 3100 रुपये

B कैटिगरी 600 से 1600 रुपये

C कैटिगरी 300 से 1100 रुपये

इस टूर्नामेंट के विजेता टीम के लिए ढाई लाख रुपए वहीं उपविजेता टीम के लिए डेढ़ लाख रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

इस टूर्नामेंट में 12-12 ओवर के मैच खेले जाएंगे।

आयोजन समिति के सदस्य

इस युवा टीम में मुख्य रूप से चंदन तिवारी, दीपक ओझा, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह, प्रशांत शुक्ला, राहुल गिरी, बसंत कुमार सिंह, निशांत शुक्ला, अरविंद तिवारी, दीपक मिश्रा, रवि रंजन, केतुल पटेल, अंकुर और प्रत्युष शामिल हैं।