राज्य भर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस : झारखंड जगुआर मुख्यालय, बोकारो जिला ओलंपिक संघ, रांची मलखम्ब अकादमी में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

राज्य भर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस : झारखंड जगुआर मुख्यालय, बोकारो जिला ओलंपिक संघ, रांची मलखम्ब अकादमी में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मेजर ध्यानचंद की 118वीं जयंती के अवसर पर रांची समेत राज्य भर में खेल से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न जिलों में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

इसी कड़ी में बोकारो जिला ओलंपिक संघ ने जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 35 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।

इसके अलावे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झारखंड मलखम्ब अकादमी में भी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। संस्थान के खिलाड़ियों द्वारा पोल, रोप, हैंगिंग और पिरामिड का शानदार प्रदर्शन दिखाया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।

वहीं झारखंड जगुआर मुख्यालय में वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ। जैप और झारखंड जगुआर के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।