पद्मश्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता : राजा स्पोर्टिंग बरियातू और सत्यारी टोली के बीच फाइनल मुकाबला

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रामदयाल मुण्डा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे नौवीं पद्मश्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवें दिन पहले सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राजा स्पोर्टिंग बरियातू ने मेकॉन की टीम को 1–0 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में सत्यारी टोली रांची और मामा स्पोर्टिंग रातू की टीमें आपस में भिंड़ी हाफ टाइम तक दोनों ही टीमों ने अपना पूरा दम खम दिखाया पर गोलरहित रही। दोनो ही टीमें 1–1 से बराबर रही। मैच विजेता का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें सत्यारी टोली रांची ने मामा स्पोर्टिंग रातू को 5–4 से हराकर फाइनल का टिकट लिया।
फाइनल मैच
राजा स्पोर्टिंग, बरियातू बनाम सत्यारी टोली