स्टेट हॉकी चैंपियनशिप : दोनों वर्गों में एकलव्य चैंपियन

स्टेट हॉकी चैंपियनशिप : दोनों वर्गों में एकलव्य चैंपियन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 6th सीनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष प्रतियोगिता का समापन मंगलवार (आज) को हुआ। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 8 टीम एवं पुरुष वर्ग से 16 टीमों ने भाग लिया।

महिला वर्ग का खिताब एकलव्य के नाम

महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला
एकलव्य बनाम खुंटी के बीच खेला गया। इस मुकाबले को एकलव्य की टीम ने 8-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।

पुरुष वर्ग का चैंपियन भी एकलव्य सेंटर

वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मैच नवल टाटा एकेडमी जमशेदपुर और एकलव्य सेंटर के बीच खेला गया। मैदानी खेल में दोनों ही टीम दो-दो गोल की बराबरी पर रही, पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मैच का परिणाम आया, नवल टाटा एकेडमी को एकलव्य सेंटर ने 3-0 से पराजित कर पुरुष वर्ग का खिताब जीता है।

व्यक्तिगत पुरस्कार

बेस्ट प्लेयर पुरुष – जोसेफ टोपनो

बेस्ट प्लेयर महिला – अलबेला

मेडल

पुरुष गोल्ड – एकलव्य

महिला गोल्ड- एकलव्य

पुरुष सिल्वर- नवल टाटा एकेडमी, जमशेदपुर

महिला सिल्वर- खूंटी

पुरुष ब्रॉन्ज मेडल -रांची

महिला ब्रॉन्ज मेडल -रांची

समापन के मौके पर खेल निदेशक सुशांत गौरव और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलेनाथ सिंह, पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो समेत हॉकी झारखंड के पदाधिकारीयों के साथ-साथ खेल निदेशालय के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।