राष्ट्रीय खेल दिवस : क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतिस्पर्धा के महिला वर्ग का खिताब संघमित्रा मेहता ने जीता, पुरुष वर्ग में आकाश कोहली को प्रथम स्थान

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य भर में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताओं से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में राजधानी रांची में भी खेल विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ पुरुष 6 किलोमीटर और महिला 4 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।

क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आकाश कोहली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 21000 रुपए का इनामी राशि दी गई। वहीं दूसरे स्थान पर राजन कुमार को 11000 रुपए नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया और तीसरे स्थान पर रहे छोटेलाल को 7500 की इनामी राशि दी गई।
महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर संघमित्रा मेहता, दूसरे स्थान पर रही मोनिका कुमारी और तीसरे स्थान में आशा कुमारी ने इस प्रतिस्पर्धा को जीता।

इसके अलावे रस्सा कस्सी और आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं तीन राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मौके पर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज केसरी और आशु गोपाल को अतिथियों ने सम्मानित किया जबकि रेसलिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोशन कुमार भी इस मौके पर सम्मानित हुए।
इस दौरान खेल सचिव मनोज कुमार, भारतीय हॉकी फेडरेशन के भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सुशांत गौरव समेत विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
परिणाम
क्रॉस कंट्री दौड़
महिला
1. संघमित्रा मेहता – गिरिडीह
2.मोनिका कुमारी – रामगढ़
3.आशा कुमारी – चतरा
पुरुष
1.आकाश कोहली – दिल्ली
2. राजन कुमार – रामगढ़
3. छोटे लाल – रामगढ़
500 प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा
आर्म रेसलिंग
बालक
1.अंशु कुमार सिंह-रांची, साई
2.मजहर रवानी – देवघर
3.रणवीर कुमार – डे बोर्डिंग, रांची
रस्सा कसी
1.कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर रांची
2.साईं ट्रेनिंग सेंटर रांची
3.साईं रांची
आरसी अकादमी,रांची