पद्मश्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता : मेकॉन और राजा स्पोर्टिग, बरियातू सेमीफाइनल में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
डॉ०रामदयाल मुण्डा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे नौवीं पद्मश्री रामदयाल मुण्डा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवे दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता के पांचवे दिन के पहले मुकाबले में मेकॉन की टीम ने एआररॉयल नगड़ी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। मेकॉन टीम के मंजीत करमाली को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से पुरुस्कृत किया गया।
दिन के दूसरा मैच में राजा स्पोर्ट्स, बरियातू बनाम चितरकोटा एफसी की टीम सेमीफाइनल का टिकट के लिए एक दूसरे से भिड़ी। राजा स्पोर्टिग, बरियातू की टीम ने विपक्षी चितारकोटा एफसी को 1–0 से हराने में सफलता पाई।
जिशान रजा को प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।
कल के मैच
अर्शित्त क्लब रांची बनाम सत्यारी टोली रांची
मामा स्पोर्टिंग, रातु बनाम बांधगाड़ी एफसी