26 और 27 अगस्त को रांची में योगा चैंपियनशिप का आयोजन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 और 27 अगस्त को रांची के बूटी मोड़ जुमार पुल के नजदीक मनन विद्या, मनरखन महतो स्कूल में किया जाएगा।
इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, रांची चौथी बार चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड की एक इकाई है। ये एसोसिएशन योगासना भारत और वर्ल्ड योगासना से संबद्धता प्राप्त हैं । भारत सरकार युवा कार्य एवं खेलकूद विभाग से मान्यता प्राप्त है एवं भारतीय ओलंपिक संघ का एसोसिएट मेंबर हैं। एसोसिएशन झारखंड के सभी जिला में चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है और इसी क्रम में रांची जिला में जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन 26 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में रांची जिले के कई स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हो रहें हैं। चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर, सिनियर A सीनियर B सीनियर कैटिगरी के प्रतिभागी हिस्सा ले रहें हैं।
इन योगासनों में प्रतिस्पर्धा
आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर, राइथिमक योगासन पेयर, ट्रेडिशनल इंडिविजुअल योगासन किया जाएगा।