मेगास्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता, लगभग ढाई हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा। प्रतियोगिता में देशभर के 2500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी।चैंपियनशिप के आयोजन में 500 से ज्यादा ऑफिशियल जुटेंगे। 7 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के 7 इवेंट्स में 1450 मेडल के लिए खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जिसमे 360 गोल्ड, 360 सिल्वर और 730 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि 23 अगस्त से सभी खिलाड़ी का मेडिकल टेस्ट होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर 24 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और खेल मंत्री हफीजुल हसन विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। समापन समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है।