सभी उपमहाद्वीपों की चोटियों पर फतह हासिल करनेवाले सत्यरूप सिद्धांत मिले JSSPS कैडेट्स से, किया उत्साहवर्धन

सभी उपमहाद्वीपों की चोटियों पर फतह हासिल करनेवाले सत्यरूप सिद्धांत मिले JSSPS कैडेट्स से, किया उत्साहवर्धन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

सोमवार का दिन रांची के मेगास्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) के कैडेट्स के लिए काफी खास रहा। सभी उपमहाद्वीपों की चोटियों पर फतह हासिल करनेवाले सत्यरूप सिद्धांत कैडेट्स से मिलने स्वयं पहुंचे थे। कैडेट्स के साथ इंटरैक्टिव सेशन के दौरान सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले सत्यरूप सिद्धांत ने मोटिवेशनल स्पीच दिया। उन्होंने माउंट एवरेस्ट में बारे में जानकारी साझा की, चढ़ाई के दौरान परेशानियां, कठिनाई और परिस्थितियों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्हें 8 वर्ष के उम्र में पता चला था कि वे अस्थमा बीमारी से पीड़ित है सौ मीटर दौड़ नही सकते है, लेकिन आज वो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर असम्भव को संभव कर दिया।

इस सेशन के दौरान JSSPS के कैडेट्स ने भी उनसे उनके उपलब्धि और सफलता के राज को लेकर कई सवाल किये, जहां उन्हें हर सवाल का जवाब भी मिला। इसके अलावे कई कैडेट्स ने खेल प्रतियोगिता के दौरान असफल होने पर कैसे मानसिक रूप से मजबूत होना है ? ट्रेनिंग के दौरान थकावट से कैसे निपटना है ? इसके अलावा और भी सवाल पूछे। जिनका जवाब भी मिला।

देखें वीडियो….

 

बता दें कि सत्यरूप सिद्धांत का नाम गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में सबसे कम उम्र के पर्वतारोही के रूप में दर्ज है। सत्यरूप ने दुनिया की सभी सात घाटियों के अलावा ज्वालामुखी की सात चोटियों को भी जीत कर एक असाधारण उपलब्धि पायी है। ऐसा करने वाले वे भारत के प्रथम व्यक्ति हैं।