राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित होगी बिरसा मुंडा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रविवार को हॉकी रांची के कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष माइकल लाल की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए
बिरसा मुंडा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्थापना दिवस के अवसर पर 11 से 15 नवम्बर 2023 तक किया जाएगा।
हॉकी रांची लीग के आयोजन का फैसला
महिला एशियन चैंपियनशिप के समापन के बाद मैदान की उपलब्धता को देखते हुए हॉकी रांची लीग का आयोजन किया जाएगा, हॉकी रांची में नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा। हॉकी रांची के रिक्त पदों को भरने एवं अन्य पांच सदस्यों को एसोसिएट मेंबर बनाने का भी निर्णय लिया गया।