“पहली बार एक साथ 13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान”

"पहली बार एक साथ 13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान"
रांची

टीम sportsjharkhand.com

देश में पहली बार एक साथ 13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान रांची के सीसीएल दरभंगा हाउस के सभागार में रविवार को हुआ। सभी पर्वतारोही, आयोजित एवरेस्ट समिट में अपने अनुभवों को साझा किया। यह पर्वतारोही दुनिया के सबसे बड़े चुनौतियों में से एक को पार कर चुके हैं। समिट के दौरान इन्होंने अपने मीठी और कड़वी अनुभवों को साझा किया। इन्होंने अपने यात्राओं के बारे में चर्चा की और लोगों को प्रेरणा दी,की  कैसे वे सफलता के शिखर तक पहुंचे। समिट में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के विजेताओं में झारखंड से प्रेमलता अग्रवाल, विनिता सोरेन, और पश्चिम बंगाल से सत्यरूप सिद्धांत, जम्मू और कश्मीर से कर्नल रणवीर जमवाल, मध्य प्रदेश से मेघा परमार, कर्नाटक से प्रियंका मोहिते, महाराष्ट्र से मनीषा वाघमारे, कुंतल जोइशर और गुजरात से अदिति वैद्य और अनुजा वैदय शामिल हुए। सभी पर्वतारोही अपने चढ़ाई के दौरान साहस, अनुभव और विजय की कहानियों को जीवंत किया।

देखें इस वीडियो में….

 

इस समिट का उद्देश्य रहा युवाओं को जागरूक करना और असंभव लगने वाले शिखर भी साहस से जीते जा सकते हैं। इसके बारे में बताना।