गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए झारखंड पुरूष हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर, 35 खिलाड़ी चयनित

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों में झारखंड महिला हॉकी टीम के साथ साथ पुरूष हॉकी टीम भी जुट गई है। रांची के बरियातू बालिका विद्यालय स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया में 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। एक सप्ताह बाद चनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में राज्यभर से लगभग 90 हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया।