यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर झारखंड लौटी आशा किरण बारला का हुआ स्वागत

यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर झारखंड लौटी आशा किरण बारला का हुआ स्वागत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्पेन में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतनेवाली एथलीट आशा किरण बारला के रांची लौटने पर जोरदार स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट पर खेल विभाग के उपनिदेशक राज किशोर खाखा और जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। बताते चलें कि आशा इस प्रतिस्पर्धा में 800 मीटर की दौड़ में रजत पदक प्राप्त जीता है।

खेल विभाग के साथ-साथ झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद और झारखंड तैराकी संघ के अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने आवास पर आशा किरण बारला का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

sportsjharkhand.com के साथ बातचीत के दौरान आशा किरण बारला ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना गौरव की बात है। स्वागत से अभिभूत आशा ने कहा कि हर खिलाड़ी देश के लिए खेलता है और जब पदक वितरण के दौरान राष्ट्रगान बचता है, तब मन में एक तरंग दौड़ जाती है, वह माहौल गौरवान्वित करने वाला होता है। आशा ने कहा कि भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतने की कोशिश रहेगी।