एशियन वुशु चैंपियनशिप : शिवेंद्र, उदय और डॉ कविता होंगे ऑब्ज़र्वर

एशियन वुशु चैंपियनशिप : शिवेंद्र, उदय और डॉ कविता होंगे ऑब्ज़र्वर
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड वुशु एसोसिएशन के शिवेंद्र दुबे, उदय साहू और डॉ कविता सिंह एशियन वूशु चैंपियनशिप में ऑब्ज़र्वर होंगे। एशियन वूशु प्रतियोगिता 14 से 21 अगस्त तक मकाऊ में होनी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 सदस्यीय भारतीय वूशु टीम भाग ले रही है। गौरतलब है कि शिवेंद्र और उदय इससे पूर्व भी आयोजित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ऑब्ज़र्वर की भूमिका निभा चुके हैं।