इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप : काजल कुजूर और त्रिविक्रम रॉय ने जीता दोहरा पदक

इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप : काजल कुजूर और त्रिविक्रम रॉय ने जीता दोहरा पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 17वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के आखिरी दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंतिम दिन काजल कुजूर ने कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं त्रिविक्रम रॉय ने कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीता। शुक्रवार को एक रजत और एक कांस्य के बाद शनिवार को काजल और त्रिविक्रम ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं राधिका खंडेलवाल ने कुमते में सिल्वर मेडल जीता है।