बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची की वार्षिक आमसभा सह चुनाव 27 अगस्त को

रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के एक निजी होटल में 27 अगस्त को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ रांची की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई है। एडीजी आरके मल्लिक की अध्यक्षता में आयोजित होनेवाली इस बैठक में एसोसिएशन से जुड़े लगभग 60 सदस्य हिस्सा लेंगे। इसी एजीएम के दौरान अगले सत्र के लिए पदाधिकारीयों का चुनाव भी कराया जाना है।