U 14 बालक वर्ग में SS हाई स्कूल सिमडेगा विजेता, U 17 बालिका में संत पैट्रिक्स हाई स्कूल गुमला और बालक वर्ग U 17 में JSSPS ने जीता खिताब

U 14 बालक वर्ग में SS हाई स्कूल सिमडेगा विजेता, U 17 बालिका में संत पैट्रिक्स हाई स्कूल गुमला और बालक वर्ग U 17 में JSSPS ने जीता खिताब
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय 62वीं प्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसका समापन बुधवार को हुआ। विश्व आदिवासी दिवस के दिन खेले गए, फाइनल प्रतियोगिताएं काफी रोमांचक रहा। बताते चले कि इस पूरे प्रतियोगिता के दौरान 30 टीमों के 480 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विजेता

U 14 बालक वर्ग

पहला फाइनल अंडर 14 बालक वर्ग में एसएस हाई स्कूल सिमडेगा ने संत इग्नायसिस हाई स्कूल गुमला को 1-1 बराबरी मुकबले के बाद एक्स्ट्रा टाइम में 1 गोल कर 2-1 से विजेता का खिताब हासिल किया है।

U 17 बालिका वर्ग फाइनल

 फाइनल अंडर 17 बालिका वर्ग का खेला गया जिसमें संत पैट्रिक्स हाई स्कूल गुमला ने जेएसएसपीएस रांची को 1-0 से हरा कर राज्य चैंपियन बन राष्ट्रीय सुब्रतो कप नई दिल्ली के लिया अपना स्थान पक्का किया।

U 17 बालक वर्ग फाइनल

फाइनल अंडर 17 बालक वर्ग में जेएसएसपीएस रांची ने प्लस टू जिला स्कूल, चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम को 3-1 से हरा कर विजेता का खिताब हासिल किया है।

व्यक्तिगत पुरुस्कार

U 14 बालक

प्लेयर ऑफ द मैच- अजय उरांव (एस एस हाई स्कूल सिमडेगा)

बेस्ट गोल कीपर- सुमित कच्छप (संत इग्नायसिस हाई स्कूल, गुमला)

प्लेयर ऑफ द सीरीज- अनीश कुजूर (एस एस हाई स्कूल सिमडेगा)

U 17 बालिका

प्लेयर ऑफ द मैच- अल्फा कांडूलना (संत पैट्रिक हाई स्कूल गुमला)

बेस्ट गोल कीपर- सूरज मुनि (संत पैट्रिक हाई स्कूल गुमला)

प्लेयर ऑफ द सीरीज- पूजा कुमारी (जे एस एस पी एस, रांची)

U 17 बालक

प्लेयर ऑफ द मैच- महेंद्र बेदिया (जे एस एस पी एस, रांची)

बेस्ट गोल कीपर- अपरैल गोप (प्लस टू जिला स्कूल चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम)

प्लेयर ऑफ द सीरीज- कृष्णा कुमार (जे एस एस पी एस, रांची)

समापन के मौके पर झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, प्रमोद कुमार सिन्हा (विशेषज्ञ अनुश्ररवण शोध एवं मूल्यांकन, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची, अजय मुकुल टोप्पो (प्रशासनिक पदाधिकारी जेएसएसपीएस रांची), धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची) समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।