22वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता : पहले दिन शिवम उंराव ने जीता कांस्य पदक

22वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता : पहले दिन शिवम उंराव ने जीता कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 22वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड वुशु दल भी शामिल है। प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के शिवम उरांव ने झारखंड के लिए खाता खोला और उन्होंने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में झारखंड के 30 खिलाड़ी और चार पदाधिकारी शामिल है। यह प्रतियोगिता 11 अगस्त तक संचालित होगी। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न इकाइयों के लगभग 11 सौ खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं।

झारखंड वुशु दल

सूमो कुमारी, इभा कुमारी, तनु कुमारी,विक्रम कुमार गंझू, प्रिंस कुमार महतो,अनित मुंडा,एल प्लेटोदिप सिंह, प्रिया गाड़ी,कोमोला कुमारी, रोशनी कुमारी ,शीतल कुमारी, शिवम उरांव, त्रिवेणी मिंज, अंशिका साहू, यमुना लोहार,आरती कुमारी, सुमन सुरभि उरांव, जुली कुमारी, अमन अंसारी, आरिफ हुसैन, रोहित कुमार महतो, सुंदरम तिग्गा, समीर भुइयां, ज्ञान गौरव, यश कुमार दत्ता, राज कुमार, त्रिलोचन बेदिया, फणीभूषण बेदिया, जितेंद्र महतो