नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर चैंपियनशिप 8 मई से और जूनियर चैंपियनशिप 10 मई से जमशेदपुर में

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर चैंपियनशिप 8 मई से और जूनियर चैंपियनशिप 10 मई से जमशेदपुर में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023, 8 मई से 10 मई तक वहीं जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023
10 मई से 12 मई तक जमशेदपुर में आयोजित है। इस प्रतियोगिता के दोनो वर्गों में राज्य के 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। सब जूनियर टीम को 7 मई को रिपोर्टिंग करना है, जबकि जूनियर टीमों को 9 मई को रिपोर्टिंग करना है।

इधर सिमडेगा जिला जूनियर और सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्डेटियम सिमडेगा में हुआ, जिसमें 147 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि 8 से 12 मई तक जमेशदपुर में आयोजित हॉकी झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर पुरुष और जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में सिमडेगा जिला हॉकी टीम भी हिस्सा लेंगी और इसी की तैयारी की जा रही है।