झारखंड रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरु, 4 से 6 अगस्त तक चांद भैरव इन्डोर स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा का आयोजन

झारखंड रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरु, 4 से 6 अगस्त तक चांद भैरव इन्डोर स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा का आयोजन
रांची/साहिबगंज

टीम sportsjharkhand.com

प्रथम झारखंड रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत आज से सिदो कान्हो स्टेडियम स्थित चांद भैरव इन्डोर स्टेडियम में हुई। इस अवसर पर उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी उपस्थित हुए। जहां अतिथिगणों ने संयुक्त रूप से टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की है। प्रतियोगिता में कुल 11 जिलों की टीम हिस्सा ले रहीं हैं। जिसमें बालक वर्ग में अंडर 11,13,,15,17,19 और पुरुषों की एकल (सिंगल्स) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जबकि महिला वर्ग में अंडर 11,13.15,17.19 और महिला एकल की प्रतियोगिता होंगी।
साथ ही प्रतियोगिता में 88 बालक एवं 37 बालिका खिलाड़ी भाग ले रहीं हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा इन खिलाड़ियों के लिए रहने की व्यवस्था भी की गई है।

देखें परिणाम…

बालिका वर्ग के U 15 में हजारीबाग की हनवी गोयल ने रांची की निधि कुमारी को 3-0 से हराया।

U 17 में पूर्वी सिंहभूम की अंजलि ने रांची की शिल्पा टोप्पो को 3-0 से पराजित किया।

U 19 में धनबाद की श्रीजनी चटर ने रांची की पूर्वशा बनर्जी को 3-2 हराया।

बालक वर्ग के अंडर 11 में रोहन पाल गढ़वा ने रौनक गुप्ता ईस्ट सिंहभूम को 3 – 0 से हराया।