प्रमंडल स्तरीय प्री सुब्रतो कप शुरू, U-17 बालक में SS प्लस 2 उच्च विद्यालय सिमडेगा ने उच्च विद्यालय कर्रा खूंटी को 2-0 से हराया

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता रांची में आरंभ हुई है।
इस प्रतियोगिता में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिला रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा की अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका कुल तीन वर्गों में पंद्रह टीमें भाग ले रही है। 31 जुलाई 2023 से 2 अगस्त 2023 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अल्का जयसवाल, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर रांची ने किया। इस मौके पर दीप्ति कुमारी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रांची, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय बंधु कच्छप ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत किया।

प्रतियोगिता के प्रथम मैच में अंडर-17 बालक में एसएसप्लस 2 उच्च विद्यालय सिमडेगा ने उच्च विद्यालय कर्रा खूंटी को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में संत पिएस उच्च विद्यालय रामपुर गुमाल ने अंडर 17 बालिका में केजीबीवी मुरहू खूंटी को 1-0 से हराया। संत इग्नियसस उच्च विद्यालय गुमला ने आर सी एम उच्च विद्यालय सिमडेगा को 6-0 से हाराया।
प्रतियोगिता का समापन 2 अगस्त को होगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद कुमार (लेखा पदाधिकारी), जयंत कुमार (सहायक अभियंता), निर्मल बड़ाईक (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो), मनोज कुमार (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सिल्ली), पंकज तिर्की(प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनगडा), मो इम्तियाज (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो), एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक जफर इमाम, देवचरण कच्छप, प्रदीप महतो और जिला के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रखंड साधन सेवी ने मुख्य भूमिका निभाई।

इधर दुमका शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में भी दुमका के कामरदुधनी स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से 2 अगस्त तक सुब्रोतो कप प्रमंडलीय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुरुआत किया गया है।