वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मिलकर सरोजनी लकड़ा एवं एमेल्डा एक्का ने जताया आभार

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मिलकर सरोजनी लकड़ा एवं एमेल्डा एक्का ने जताया आभार
रांची

टीम sportsjharkhand.com

पुलिस में सिपाही के पद पर बहाल होकर IPS बनी डॉ सरोजनी लकड़ा एवम एमेल्डा एक्का ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से शिष्टाचार मुलाकात की।संयुक्त बिहार के समय रांची SSP के पद पर कार्यरत IPS रामेश्वर उरांव ने ही खेल उपलब्धियों के आधार पर सरोजनी लकड़ा एवम एमेल्डा एक्का को बिहार पुलिस में नियुक्ति दी थी। बाद में दोनों एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन के बदौलत आउट ऑफ टर्न प्रमोशन लेकर IPS तक का सफर तय किया। भारतीय पुलिस सेवा को छोड़कर झारखंड सरकार में मंत्री बने रामेश्वर उरांव ने झारखंड की बेटियों के इस मुकाम पर पहुंचने पर बहुत-बहुत बधाई दी तथा राज्य हीत में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।