9वां पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता 23 अगस्त से, विजेता टीम को 2 लाख रुपए का नगद पुरस्कार

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
डॉ रामदयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र और रुम्बुल के संयुक्त तत्वाधान में 9वां पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रांची के (रांची कॉलेज मैदान) डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 23 अगस्त 2023 से आयोजित किया जाएगा। फाइनल मुकाबला 30 अगस्त 2020 को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल अब तक 16 टीमों की प्रविष्टि आई है। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 2 लाख रुपए और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। जबकि उपविजेता टीम को एक लाख रुपये नगद और ट्रॉफी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 20 हजार रुपये रखा गया है। 10 अगस्त 2023 तक इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न टीम रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।