शर्मनाक : ये कैसा भेद-भाव निजी स्कूलों के बच्चों को कुर्सी, अनाथालय के बच्चे जमीन पर बैठे

| रांची
चंदन भट्टाचार्य sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची में 39वीं रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में एसोसिएशन द्वारा जारी किये गए लिस्ट के मुताबिक रांची जिले के विभिन्न नामचीन स्कूलों के अलावे कॉलेज और क्लब के प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे थे। इसके साथ ORPHAN SCHOOL, BURMU के बच्चे भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनाए गए थे। इस प्रतियोगिता में ये बच्चे भी प्रतिभागी थे। क्योंकि एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए स्कूल कॉलेज और क्लब के लिस्ट में इस ऑर्फन संस्थान का नाम भी शामिल किया गया था। लेकिन दुर्भाग्यवश अनाथालय के बच्चों को खेलने का मौका नहीं मिला।
देखें लिस्ट……


संस्थान संचालक से जब sportsjharkhand.com की टीम ने बात की तो उन्होंने भी कहा कि हमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। लेकिन यहां आकर हमें स्टेज में शो दिखाने को कहा गया। हम लोगों ने शो भी दिखाया, जो बेहतरीन रहा। सभी अतिथियों ने भी शो की तारीफ की लेकिन बच्चों के चेहरे पर प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने का मलाल साफ तौर पर दिख रहा था।

संस्थान संचालक


मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी से 300 रुपये एंट्री फीस ली गई है।अनाथालय संस्था से संबंधित एक महिला कर्मचारी ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर 300 रुपये देकर एंट्री करने की बात भी कही थी लेकिन एसोसिएशन ने सिरे से खारिज कर दिया और बाद में मौका देने की बात कही।
महिला कर्मचारी
इससे इतर सभी नामचीन स्कूलों के बच्चों को कुर्सियों पर बिठाया गया। जबकि अनाथालय के बच्चों को जमीन पर बैठाया गया। sportsjharkhand.com के द्वारा बच्चों से बातचीत करने के बाद उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया।