रांची योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 : जिले के 400 प्रतिभागी ले रहें हैं हिस्सा

रांची योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 : जिले के 400 प्रतिभागी ले रहें हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राजधानी रांची में 39वीं रांची डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। झारखंड योगा एसोसिएशन के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के स्कूल, कॉलेज और क्लब के प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया है।

प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कुल 400 प्रतिभागी इस चैंपियनशिप का हिस्सा है।