10वीं रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप : देखें दूसरे दिन का परिणाम

10वीं रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप : देखें दूसरे दिन का परिणाम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट द्वारा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, होटवार, रांची में आयोजित 10वीं रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज दूसरा दिन है, दूसरे दिन भी कई प्रतिस्पर्धा हुई।

इस चैंपियनशिप में लगभग 300 खिलाड़ी और 35 टीमें हिस्सा ले रही है। 28 जुलाई तक 450 मैच प्रतियोगिता के तहत खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दूसरे दिन व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिता में 100 मैच खेले गए।

10वीं रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप – 23

 

टूर्नामेंट के दूसरे दिन सभी श्रेणियों में लगभग 100 मैच खेले गये।

परिणाम इस प्रकार हैं

बॉयज की व्यक्तिगत (U 13)

संविथ रमेश (सेंट जेवियर स्कूल) ने तेजश ठक्कर (एसबीपीएस) को 21:11 और 21:07 से हराया।
सागर बंजारा (सेंट जेवियर्स) ने तुषार गुप्ता (एसबीपीएस) को 21:09 और 21:15 (U17) से हराया

गर्ल्स की व्यक्तिगत वर्ग

अनन्या सिंह (डीएवी बरियातू) ने प्राची प्रिया (ब्रिजफोर्ड स्कूल) को 21:05 और 21:05 (यू 19) से हराया।
गरिमा कश्यप (डीएवी बरियातू) ने अंशू प्रिया बक्सला (सेंट जेवियर्स) को 21:10 और 21:07 (यू 19) से हराया।

टीम चैम्पियनशिप सेमीफाइनल परिणाम

बालिका वर्ग

एसबीपीएस ने सफायर ग्लोबल को 2:0 से हराया

बालक वर्ग

सेंट जेवियर्स ने स्प्रिंगडेल को 2:1 से हराया।